किसी काम को कोई इंसान पहले कर चुका है तो उस काम को आप भी बड़े आसानी से कर सकते हैं”
October 2020 Current Affairs part 2 दोस्तों आज अगस्त महीने की महत्वपूर्ण प्रश्नों को दिया गया है जो पार्ट 2 है इससे पहले august की एक और कर्रेंट अफेयर्स का पोस्ट डाला गया उसे भी अवश्य पढ़ें। यह सभी प्रश्न प्रतियोगि परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप डेली करंट अफेयर्स और फ्री मॉक टेस्ट का तुरंत सूचना चाहते है तो हमारे इस teletgram group को अवश्य जॉइन करे करंट अफेयर इन हिंदी रोज पाएं।
October 2020 Current affairs part 2
1) दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का है?
उत्तर– न्यूजीलैंड
अब तक जापान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट था लेकिन अब वित्तीय सलाहकार फर्म अर्टन कैपिटल ने न्यूजीलैंड के पासपोर्ट दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट घोषित किया है दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट होने का मतलब यह है कि यदि आपके पास न्यूजीलैंड का पासपोर्ट है तो आप बहुत सारे देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।
न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन और मुद्रा न्यूजीलैंड डॉलर है।
हाल ही में न्यूजीलैंड के आम चुनाव में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन की लेबर पार्टी 49% बहुमत से जीत दर्ज की है।
2) हाल ही में किस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग शुरू की है?
उत्तर– IDBI ने
IDBI की स्थापना 1964 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है। राकेश शर्मा आईडीबीआई के वर्तमान सीईओ है।
3) हाल ही में संगीत समारोह जश्न–ए–हारूद का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है?
उत्तर– जम्मू कश्मीर मैं
जम्मू कश्मीर की सरकार ने राज्य के छोटे उद्यमियों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान कराने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया है।
माई टाउन माई प्राइड अभियान जम्मू–कश्मीर में शुरू हुआ है।
मनोज कुमार सिन्हा जम्मू कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल है।
4) हाल ही में सीआरपीएफ ने अपने अनुसंधान और विकास क्षमता को बढ़ाने के लिए किस के साथ समझौता किया है?
उत्तर– IIT दिल्ली
सीआरपीएफ की स्थापना 1939 में हुई थी इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
5) हाल ही में भारत ने डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर– नीदरलैंड
नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम और मुद्रा यूरो है।
6) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय खाद्य और कृषि सप्ताह का वर्चुअल उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर– नरेंद्र सिंह तोमर ( कृषि मंत्री )
7) हाल ही में किस राज्य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को ₹10 में साड़ी देने की घोषणा की है?
उत्तर– झारखंड
झारखंड की राजधानी रांची, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन है।
8) हाल ही में “वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी ऑफ द ईयर” का पुरस्कार जीतने वाली भारत की प्रथम महिला कौन बनी है?
उत्तर– ऐश्वर्या श्रीधर
9) हाल ही में किस मंत्रालय ने विहारा नामक एक वेबीनार का आयोजन किया है?
उत्तर– आयुष मंत्रालय ने
इस वेबीनार का उद्देश्य इम्यूनिटी को बढ़ाने के तरीके बताना है।
Click here – Daily current affairs 25 april in hindi
10) हाल ही में किस राज्य सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन मंद संवाद शुरू किया है?
उत्तर– राजस्थान
11) हाल ही में विश्व मानक दिवस कब मनाया गया?
उत्तर– 14 अक्टूबर को
world standards day का इस वर्ष थीम है प्रोटेक्टिंग द प्लैनेट विथ स्टैंडर्ड्स
12) हाल ही में मनोज कुमार भारती को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर– इंडोनेशिया
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। (October 2020 Current Affairs part 2)
13) हाल ही में PEPSICO ने किस राज्य में 814 करोड़ रुपए की लागत से एक इकाई स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर– उत्तर प्रदेश
प्रवासी राहत मित्र ऐप और आयुष कवच ऐप उत्तर प्रदेश में लांच किए गए हैं।
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20% भर्ती आरक्षित कर दी है। प्रवासी राहत मित्र एप और आयुष कवच ऐप उत्तर प्रदेश की ऐप है।
मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला राज्य उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। हर्बल रूट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में लांच हुए हैं।
14) हाल ही में FATF ( Financial Action Task Force ) ने किस देश को अपना Enhanced follow up लिस्ट में रखा है?
उत्तर– पाकिस्तान
Enhanced follow up लिस्ट में ऐसे देशों को रखा जाता है जो आतंकवादी फंडिंग रोकने में असमर्थ है अर्थात जो आतंकवाद को फंड देने के लिए बाध्य है।
15) हाल ही में कौमुदी मुंशी का निधन हुआ है वह कौन थी?
उत्तर– गायिका
कौमुदी मुंशी गुजराती गायिका थी इसे गुजरात की कोकिला भी कहा जाता है। (October 2020 Current Affairs part 2)
16) हाल ही में भारतीय सेना ने किस राज्य की पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादी विरोधी अभ्यास “सुरक्षा कवच” का आयोजन किया है?
उत्तर– महाराष्ट्र
भारतीय सेना ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा कवच का आयोजन किया है।
संजय गांधी, गुगुमल और नवेगांव नेशनल पार्क महाराष्ट्र में स्थित है। मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान महाराष्ट्र की अभियान है। मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान महाराष्ट्र में शुरू किया गया है।
गिरीश कुबेर के द्वारा महाराष्ट्र के इतिहास पर एक किताब लिखी गई है “शिवाजी इन साउथ ब्लॉक : द अनरिटेन हिस्ट्री ऑफ ए प्राऊड पीपल”
हाल ही में महाराष्ट्र में मीठे पानी की छोटी मछली “शिस्तुरा हिरण्यकेशी” खोजी गई है।
Click here – Chapter 1 NCERT class 6th history
17) हाल ही में किस ने बजाज आलियांज के साथ मिलकर कार और बाइक बीमा प्लान लॉन्च किया है?
उत्तर– phonePe
हाल ही में बजाज आलियांज के ब्रांड एंबेसडर आयुष्मान खुराना बने हैं।(October 2020 Current Affairs part 2)
18) हाल ही में किस राज्य सरकार ने मापुसा और पोंडा नमक दो नए पुलिस जिले बनाने का निर्णय लिया है?
उत्तर– गोवा
गोवा की राजधानी पणजी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत है। गोवा में किसी परमानेंट राज्यपाल ना होने के कारण महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वर्तमान में यशस्विनी योजना और स्वास्थ्य सखी योजना गोवा में चल रही है।
गोवा की खाची प्रसाद, हरमल मिर्च , मोयरा केला और खुला मिर्च को GI टैग मिला है।
डॉ. सलीम अली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और कोटेगांव वाइल्ड लाइफ सेंचुरी गोवा में स्थित है लेकिन डॉ. सलीम अली नेशनल पार्क जम्मू कश्मीर में स्थित है।
19) हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में नेचिपु सुरंग की आधारशिला किसने रखी है?
उत्तर– राजनाथ सिंह
20) हाल ही में किस देश ने दुष्कर्म मामलों में मृत्युदंड देने का प्रावधान किया है?
उत्तर– बांग्लादेश
वर्तमान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और राष्ट्रपति अब्दुल्ला हामिद है। भारत और बांग्लादेश के बीच में संप्रीति युद्ध अभ्यास होता है।
21) हाल ही में किस बैंक ने Google pay के साथ मिलकर ACE क्रेडिट कार्ड लांच किया है?
उत्तर– एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक की स्थापना 1993 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में है। अमिताभ चौधरी इसके वर्तमान सीईओ है।
22) हर साल राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर– 13 अक्टूबर को (October 2020 Current Affairs part 2)
23) हाल ही में देश का पहला पूरी तरह डिजिटल हाईटेक क्लासरूम वाला राज्य कौन बना है?
उत्तर– केरल
प्रोजेक्ट K-FON का ऐलान , तिरंगा के तहत रैपिड स्क्रीनिंग और ब्रेक द चैन कार्टून अभियान केरल से संबंधित है।
24) हाल ही में T20 में 10000 रन बनाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज कौन बन गया है?
उत्तर– शोएब मलिक
25) हाल ही में SASTRA रामानुजन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर– शाईं एरवा
SASTRA रामानुजन पुरस्कार ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जो 32 वर्ष से कम आयु के हैं और जिन्होंने गणित में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
26) हाल ही में ADB ने किस राज्य में जलापूर्ति के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है?
उत्तर– राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र है।
स्वास्थ्य मित्र नियुक्त, आयु एवं सेहत साथी ऐप राजस्थान से संबंधित है। आरोग्य मित्र आंध्र प्रदेश से संबंधित है।
27) हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओवरसाइट समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है?
उत्तर– ओडिशा
मो जीवन पहल तथा मो प्रतिभा पहल ओडिशा से संबंधित है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पेटा के द्वारा ‘हीरो टू एनिमल अवार्ड’ दिया गया था।
रजपर्व या रजापर्व ओडिशा में मनाया जाता है।
vvi: हाल ही में पृथ्वी-2 मिसाइल का रात्रि परीक्षण ओडिशा में किया गया है।
वर्तमान में कालिया योजना और बलराम योजना ओडिशा में चल रही है। मधुबाबू पेंशन योजना उड़ीसा में चल रही है जिसमें ट्रांसजेंडर को भी सम्मिलित किया गया है।
28) हाल ही में किसने प्रतिष्ठित “सैंड्रा नीस लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” जीता है?
उत्तर– हरीश कोटेचा
अमेरिका में बेघर बच्चों को मदद करने के लिए यह अवार्ड उन्हें दिया गया है।
29) हाल ही में किस राज्य सरकार ने मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब की शुरुआत की है?
उत्तर– हरियाणा
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ , मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्यपाल सत्यदेव नारायण।
“समाधान से विकास” नामक वन टाइम सेटेलमेंट योजना हरियाणा में शुरू की गई है।
30) हाल ही में बालासाहेब विखे पाटील की आत्मकथा का विमोचन किसने किया है?
उत्तर– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
GK के प्रश्नों को याद करने के महत्वपूर्ण tips
सबसे पहले दोस्तों इन सारे प्रश्न उत्तर को आप अपने नोटबुक में लिखिए क्योंकि जब आप एक बार पढ़ने के बाद इसको नोट करेंगे तो लगभग सभी प्रश्न आपको याद हो जाएंगे और एग्जाम में ऑप्शन मिलने पर आप सही अंदाजा लगा लेंगे और यदि आप सभी प्रश्नों को दो से तीन बार पढ़ लीजियेगा तो आपको जरूर परीक्षा में सही उत्तर कीजियेगा । (October 2020 Current Affairs part 2)
special request
दोस्तों इस लेख में दिए गए प्रश्न आपको उपयोगी लगे तो प्लीज इसे आगे भी शेयर जरूर करें। यह सभी प्रश्न बिहार दरोगा और बीपीएससी तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। October 2020 Current Affairs part 2 का यह लेख आपको कैसा कमेंट में हमें जरूर बताएं।